नवीनतम लेख

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2012

23वीं मंजिल से छलांग, फिर भी सलामत


ब्यूनसआयर्स। अक्सर कहा जाता है कि जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथों में होती है। यहां की एक महिला पर यह कहावत सही साबित होती है। आत्महत्या के इरादे से इस महिला ने एक होटल की 23वीं मंजिल से छलांग लगा दी फिर भी उसकी जान बच गई।
दरअसल जब वह महिला ऊपर से कूदी तभी वहां नीचे एक टैक्सी ड्राइवर ने अपनी गाड़ी पार्क कर दी। महिला सीधे जाकर टैक्सी पर गिरी। महिला की तकदीर अच्छी थी। वह मामूली रूप से जख्मी तो हुई, लेकिन जान बच गई। हां, महिला के गिरने से गाड़ी का कचूमर जरूर निकल गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Designed By VungTauZ.Com